हालात

जम्मू-कश्मीर: घाटी में 24 घंटे के भीतर 4 मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से 4 जगहों पर आतंकियों  के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार से अब तक सेना ने घाटी में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के 4 मामले मामले सामने आए हैं। जिसमें ताजा मुठभेड़ शोपियां जिले में चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।

खबरों के मुताबिक, होली के त्योहार का फायदा उठाकर लश्कर के कुछ आतंकी देश में घुसपैठ करने की कोशिश में थे। इस बीच भारतीय सेना ने उन्हें बांदीपोरा, सोपोर और बारामूला जिले में घेर लिया। गुरुवार से जारी इस मुठभेड़ में बारामूला में अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

खबरों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अब तक बारामुला में 2, बांदीपोरा के हाजिन में 2 और शोपियां में एक आतंकी मारा गया है। बारामुला में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान हो गई है। इनमें से एक की आमिर रसूल है, जो सोपोर में रहता था। जबकि दूसरा आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बारामुला में मुठभेड़ अभी जारी है और लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान क्षेत्र में बारह निकलने का खतरा ना उठाये। किसी भी तरह अफवाहों के मद्देनजर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान सभी अवागमन के रास्तों को बंद कर दिया गया है और घर-घर तलाश अभियान शुरु किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Mar 2019, 12:10 PM IST

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके