हालात

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो घुसपैठियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना ने बताया कि आतंकियों को इलाके में पूरी तरह घेर लिया गया है और मुठभेड़ स्थल को चारों ओर से सुरक्षित घेरा बना लिया गया है। एहतियातन अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों से मिली विशेष सूचना के आधार पर शुरू की गई थी।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी। इसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ भड़क उठी।

सेना ने बताया कि आतंकियों को इलाके में पूरी तरह घेर लिया गया है और मुठभेड़ स्थल को चारों ओर से सुरक्षित घेरा बना लिया गया है। एहतियातन अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है।
सेना का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए जवान पूरी तरह सतर्क हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: राहुल गांधी बोले- सालों से वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र को हिंदुस्तान से खत्म नहीं होने देंगे'

  • ,
  • 'देश में चोरी की सरकार', रामलीला मैदान में खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा

  • ,
  • 'मोदी सरकार दो नंबरी और मोदी जी 10 नंबरी प्रधानमंत्री', तेजस्वी बोले- ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा

  • ,
  • रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • 'BJP ने जबरदस्ती बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी ने पूछा- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है?