हालात

जम्मू कश्मीर: झेलम नदी में यात्रियों से सवार नाव पलटी, चार लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता

श्रीनगर के पास झेलम नदी में एक नाव पलटने से कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा राहत बल ने लापता यात्रियों के लिए बचाव अभियान शुरू किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गंदबल नौगाम इलाके में हुई और कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के एक दल को तैनात कर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लापता हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण झेलम नदी के साथ ही झील एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!