हालात

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल

पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों और से फायरिंग जारी है। सूत्रों के अनुसार, गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गए। मौके पर अतिरिक्त सैन्य बल तैनात किया गया है।

पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की।

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बीते बुधवार (24 जुलाई) को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जवान की पहचान 28 राष्ट्रीय राइफल्स के दिलावर सिंह के रूप में हुई थी।

दिलावर सिंह जिले के कोवुत त्रुमखान जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा