हालात

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 जवान घायल

बताया जा रहा है कि जबरदस्त गोलीबारी के बीच सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन घटना में एक सैनिक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने मंगलवार सुबह नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। हालांकि, इस दौरान मुठभेड़ में एक सैनिक के घायल होने की खबर है।

‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सतर्क सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब देकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। इलाके में अभियान जारी है।”

 सूत्रों के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने कृष्णाघाटी बेल्ट के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सतर्क सैनिकों ने उनकी गतिविधियों को भांप लिया और त्वरित कार्रवाई की।

सूत्रों ने बताया कि जबरदस्त गोलीबारी के बीच सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन घटना में एक सैनिक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में आतंकवादियों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी