
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा से रविवार को आतंकवादी समूह में भर्ती हुए 4 नए युवकों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "इन युवकों को हंदवाड़ा में कालारूस के जंगलों के ऊपरी हिस्से से गिरफ्तार किया गया है।"
Published: undefined
मंत्रालय ने कहा, "अल-बदर के तीन आतंकवादियों द्वारा निर्देशित किए गए इन युवकों के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के जरिए इन्हें पकड़ लिया।" चारों युवकों ने कुछ देर तक गोलीबारी द्वारा संघर्ष के बाद आत्मसमर्पण कर दिया।
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि तीन अन्य आतंकवादी भागने में कामयाब हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।
Published: undefined
सोशल मीडिया पर एक दिन पहले इन चार युवकों की एके राइफल थामे फोटो वायरल हो गई थी।कुपवाड़ा जिले से इन चार युवकों को 24 घंटों से भी कम समय में गिरफ्तार किया गया है। इनकी एके राइफल थामे ली गईं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद ही इनके खोज के लिए अभियान चलाया गया।
(आईएएनएस के रिपोर्ट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined