हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, दो दिन में 9 आतंकी मारे गए

इससे पहले रविवार को भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए सभी आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे। इनमें हिज्बुल का टॉप कमांडर फारूक अहमद भी शामिल था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आज पिंजौरा इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों को पिंजोरा में आतंकियों के छिपे होने का सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार सुबह सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे इलाके में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है और लोगों को घरों में रहने की ही सलाह दी गई है। सुरक्षा बलों ने शोपियां में पिछले दो दिनों में 9 आतंकियों को मार गिराया है।

इससे पहले रविवार को भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए सभी आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे। इनमें हिज्बुल का टॉप कमांडर फारूक अहमद बट्ट उर्फ नाली भी शामिल था। कुलगाम का रहने वाला फारूक बट्ट दो हफ्ते पहले एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डीएसपी देवेंद्र सिंह के साथ आतंकी नवीद बावू की गिरफ्तारी के फारूक अहमद बट्ट कुलगाम और पुलवामा में हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर बना था। फारूक अहमद बट्ट A++ कटेगरी का आतंकवादी था। सुरक्षा बल काफी दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।

हिज्बुल कमांडर फारूक अहमद बट्ट के अलावा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान सकलैन अहमद वगर और सफैत अमीन नायक के रूप में हुई थी। बाकी दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि आतंकी फारूक अहमद बट्ट पिछले साल हुए जम्मू बस ग्रेनेड हमले का भी मास्टरमाइंड था। काफी दिनों से सुरक्षा बल इसकी तलाश कर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!