जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में ताजीपोरा के मोहम्मदपुरा इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मंगलवार शाम कुलगाम के ताजीपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), राज्य पुलिस का विशेष अभियान दल (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
Published: undefined
पुलिस सूत्रों ने कहा, “मंगलवार देर शाम घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू हो गया था। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, सुरक्षा बलों के उसके पास आते ही, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी, जो अभी भी जारी है।”
Published: undefined
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। प्रशासन ने एहतियातन कुलगाम जिला में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined