हालात

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा मुठभेड़ के आतंकियों के स्केच किए जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया था और उसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। साथ ही इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम का ऐलान भी किया है।

पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर पांच लाख रुपये) का इनाम देने की भी घोषणा की।

बुधवार को करीब 1.45 बजे आतंकवादियों ने डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के चत्तरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग कर दी।

एक अन्य घटना में, आतंकवादियों ने गंडोह इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकी भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में छिपे हो सकते है।

''प्रत्येक आतंकवादी की जानकारी देने पर 5 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया गया है। पुलिस ने लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों के बारे में सूचना देने की अपील की है।''

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया था और उसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि जम्मू के रियासी में रविवार 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया था। यह बस शिवखोड़ी से वापस आ रही थी। गोलीबारी के चलते बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी से माफी की मांग पर रहेगा जोर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

  • ,
  • बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

  • ,
  • मुंबई की तिरंगा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय

  • ,
  • तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों के केस लो वापस, वरना आंदोलन, तेज प्रताप को जेल भेजना तानाशाही