हालात

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के 4 मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

पकड़े गए चारों मददगारों की पहचान कर ली गई है। शकील अहमद वानी और शौकत अहमद पेथकूत गांव के निवासी हैं जबकि अकीब मकबूल खान और एजाज अहमद डार चेरवानी चरार-ए-शरीफ के रहने वाले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर बडगाम में आतंकियों को मदद करने वालों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार मददगारों को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, "53 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा की गई घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने बीरवाह तहसील के पेथकूत गांव में लश्कर आतंकवादियों के 4 मददगारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में 'इन्क्रिमिनेटिंग मैटेरियल' (आपराधिक सामग्री) बरामद किया गया है।”

इसने कहा कि चारों की पहचान कर ली गई है। शकील अहमद वानी और शौकत अहमद पेथकूत गांव के निवासी हैं जबकि अकीब मकबूल खान और एजाज अहमद डार चेरवानी चरार-ए-शरीफ के रहने वाले हैं। समूह इलाके में सक्रिय लश्कर आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल था।"

पुलिस ने आगे कहा, "गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एके -47 राउंड, डेटोनेटर सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार