हालात

सोपोर धमाके का वीडियो आया सामने, यूरोपीय संसद के सदस्यों के कश्मीर दौरे से पहले आतंकियों ने ऐसे फैलाई दहशत

जम्मू-कश्मीर के पोपोर में हुए ग्रेनेड धमाके में करीब 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक महिला भी शामिल थी। धमाके के बाद मौके पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाकों को घेर लिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय संसद के सदस्यों के दौरे से ठीक एक दिन पहले सोमवार को आतंकियों ने सोपोर में ग्रेनेड धमाका कर दहशत फैलाने का काम किया था। सोपोर में बस स्टैंड के पास आतंकवादियों ने ग्रेनेड से धमाका किया। धमाके का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख जा सकता है कि कैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर दहशत फैला दिया है। वीडियो में आप ग्रेनेड धमाके को देख सकते हैं।

ग्रेनेड धमाके में करीब 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक महिला भी शामिल थी। धमाके के बाद मौके पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाकों को घेर लिया था और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने सोपोर में बस स्टैंड पर आम नागरिकों पर ग्रेनेड फेंक कर निशाना बनाया।

इससे पहले श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर एक ग्रेनेड फेंक दिया था। जिसमें 6 जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि हमला उस वक्त हुआ था, जब सीआरपीएफ की 144वीं बटालियन की टीम एक नगर के व्यस्त काकासराय इलाके में जांच चौकी पर तैनात थी। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी भी की थी।

इससे पहले 18 अक्टूबर को सोपोर में ही आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते आतंकियों के मंसूबे नाकाम हो गए थे। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे।

पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की ओर से दहशत फैलाने के लिए सेब कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही सेब से भरा ट्रक जला भी दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Oct 2019, 12:10 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?