हालात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजी, एक ट्रक ड्राइवर की मौत

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में पत्थरबाजी की घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिजबेहरा के रहने वाले नूर मोहम्मद डार के ट्रक को लोगों ने गलती से सुरक्षा वाहन समझ लिया और उन्हें पत्थरों से निशाना बनाया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में पत्थरबाजी की घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिजबेहरा के रहने वाले नूर मोहम्मद डार के ट्रक को लोगों ने गलती से सुरक्षा वाहन समझ लिया और उन्हें पत्थरों से निशाना बनाया।

डार को सिर में चोट लगी थी, उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि पथराव करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, सरकार का कहना है कि कश्मीर में सामान्य स्थिति बनी हुई है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर जाने से रोकने के बाद कांग्रेस ने केंद्र के दावे को खारिज कर दिया।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक की टिप्पणी को भी खारिज कर दिया, जिन्होंने राज्य में संचार सेवाएं बंद किए जाने को लेकर केंद्र का बचाव किया था और कहा था कि इससे 'जान बचाने' में मदद मिली।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मलिक को जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए क्योंकि उनका व्यवहार और बयान भाजपा नेता की तरह ज्यादा हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर