हालात

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। जैसे ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में सुक्षा बलों से मुठभेड़ में आज सुबह तीन आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खास जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के अंत में तीनों आतंकवादी मारे गए। तीनों आतंकियों की पहचान की जा रही है। बीते 10 दिनों में हुए कई मुठभेड़ और मंगलवार की मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को मिलाकर शोपियां जिले में कुल 17 आतंकवादी मारे गए हैं।

इससे पहले बीते हफ्ते बुधवार को शोपियां में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम, आर्मी की 44 आरआर और सीआरपीएफ ने सुबह सुगो इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी, जिसमें पांच आतंकी मारे गए थे।

एक तरफ जहां घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकी सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। लगातार पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह तड़के जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सीम पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!