हालात

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़  में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकियों को मार गिराने के बाद मुठभेड़ खत्म हो गया है। हालांकि अभी भी सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रह हैं। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए 

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के कोटवाल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ था। पुलिस अधिकारी ने कहा, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेरा गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। छिपे हुए आतंकवादियों पर हमला करने से पहले नागरिकों को स्थान से सुरक्षित निकाला गया। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।"

दो आतंकियों को मार गिराने के बाद मुठभेड़ खत्म हो गया है। हालांकि अभी भी सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रह हैं। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं अनंतनाग जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?