हालात

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, एक जवान शहीद

पुलिस ने बताया कि बंदजू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले के बंदजू गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार तड़के दो आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। बंदजू गांव, पुलवामा-शोपियां रोड पर पुलवामा शहर से एक किलोमीटर आगे स्थित है।

पुलिस ने कहा, "बंदजू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।"

उन्होंने आगे बताया, "इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर चोट होने के कारण जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। मुठभेड़ बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है।"

इससे पहले सोमवार को पुलवामा के त्राल सेक्टर के बाटगुंड के सीआरपीएफ कैंप के पास फायरिंग के बीच ग्रेनेड से हमला किया गया था ग्रेनेड हमले से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीती देर रात ढोक डिफेंस कमेटी (डीडीसी) के सदस्य गोपालनाथ को गोली मार दी।

घाटी में लगातार सुरक्षी बल, आतंकियों पर नकेल कस रहे हैं। इससे आतंकी बौखलाए हुए हैं। आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। दक्षिण कश्मीर में रविवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!