हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के सुगो इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के शोपिया के सुगो इलाके में सुरक्षा बलों ने सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैसे सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम, आर्मी की 44 आरआर और सीआरपीएफ ने सुबह सुगो इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

शोपियां में इस हफ्ते आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले रविवार को सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। उसके अगले ही दिन यानी सोमवार को चार आतंकियों को मार गिराया गया था। पिछले दो हफ्ते में 15 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं।

एत तरफ जहां घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकी सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। लगातार पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान ने आज करीब 7:30 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jun 2020, 8:57 AM IST

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन