हालात

यूपी: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कार वाराणसी में हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा यूपी में एक सड़क हादसे में बाल बाल बचे। दरअसल एलजी मनोज सिन्हा किसी कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी में थे। यहां उनकी गाड़ी राजघाट पुल के पास एक हादसे के शिकार हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा यूपी में एक सड़क हादसे में बाल बाल बचे। दरअसल एलजी मनोज सिन्हा किसी कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी में थे। यहां उनकी गाड़ी राजघाट पुल के पास एक हादसे के शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कार राजघाट पुल के करीब सड़क पर लगाए गए लोहे के पिलर से टकरा गई। लोहे के पिलर से टकराने के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की कार पंक्चर हो गई।

अच्छी बात ये रही की इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई। कार के हादसे का शिकार होने के बाद मनोज सिन्हा अपने गंतव्य के लिए एक दूसरे वाहन से रवाना हो गए। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा इन दिनों उत्तर प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां