हालात

जम्मू-कश्मीर: 18 घंटे बाद श्रीनगर में मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकी मारे गए, 5 जवान घायल

श्रीनगर मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान समेत 5 सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। इस अभियान के दौरान चार रिहायशी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, क्योंकि आतंकवादी मुठभेड़ स्थल पर अपना स्थान बदलकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ खत्म हो गई है। खबरों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर और दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए हैं। मुजगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया जिसके बाद दोनों ओर से 18 घंटों तक मुठभेड़ जारी रही।

मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान समेत 5 सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। इस अभियान के दौरान चार रिहायशी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, क्योंकि आतंकवादी मुठभेड़ स्थल पर अपना स्थान बदलकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर रहे थे।

आतंकियों से मुठभेड़ खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं है। सुरक्षा बलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया किया है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर श्रीनगर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

पिछले कई महीनों से घाटी में सेना द्वारा ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। इसके तहत घाटी में छिपे आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है। कई महीनों से चल रहे इस ऑपरेशन के बावजूद राज्य में आतंकी गतिविधियों में कोई खास कमी नहीं आई है। उधर सीमा पर भी पाकिस्तान अनपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर भी लगातार युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा है, जिसमें भारतयी सुरक्षा बलों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!