हालात

जम्मू-कश्मीरः राजौरी मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 7 हुई, दो कैप्टन समेत सेना के 5 जवान हुए शहीद

मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तान के क्वारी के रूप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि वह प्रशिक्षित आतंकवादी था, जो जम्मू-कश्मीर में अभी भी सक्रिय शीर्ष आतंकियों में से एक था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था।

राजौरी मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 7 हुई, दो कैप्टन समेत सेना के 5 जवान हुए शहीद
राजौरी मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 7 हुई, दो कैप्टन समेत सेना के 5 जवान हुए शहीद फोटोः IANS

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुलाबगढ़ जंगल में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में सेना के एक और जवान और दो आतंकवादियों की मौत हो गई, जिससे 28 घंटे से अधिक लंबे चले ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या 7 हो गई। इस मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत सेना के कुल पांच जवान शहीद हुए हैं।

ऑपरेशन में सेना के एक मेजर और दो जवान घायल हुए हैं। दोनों आतंकवादी और एक जवान गुरुवार को मारे गए, जबकि दो कैप्टन सहित चार सैनिक बुधवार को मारे गए थे। विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद, सेना और पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह राजौरी जिले के कालाकोट के बाजी माल इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तान के क्वारी के रूप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि वह प्रशिक्षित आतंकवादी था, जो जम्मू-कश्मीर में अभी भी सक्रिय शीर्ष आतंकवादियों में से एक के रूप में वांछित था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था।

सेना के पीआरओ के मुताबिक, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई।मारा गया आतंकी उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह आईईडी में विशेषज्ञ था, गुफाओं से छिपकर काम करता था और एक प्रशिक्षित स्नाइपर भी था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके