हालात

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, पुलिस का एक जवान शहीद 

श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए , जबकि पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पारे ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था।

फोटो: सोशल  मीडिया
फोटो: सोशल  मीडिया 

जम्मू कश्मीर के फतेह कादल इलाके में बुधवार की सुबह एक बार फिर से सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं जबकि पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया।

खबरों के मुताबिक, इस इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मारे गए आतंकियों की पहचान फय्याज, बांगरू और रईस के रूप में हुई है। तीनो लश्कर के आतंकी थे। सुबह में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों के खिलाफ ऑपेरशन शुरू किया और तीनों आंतकियों को कुछ ही घटों में मार गिराया। इस कार्रवाई में पुलिस के 3 जवान घायल हुए हैं।

श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने कहा कि तीन आतकंवादियों को ढेर कर दिया गया है और एक जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवान शहीद हो गये हैं।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात को सुरक्षाबलों के शिविर पर एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में नेवा में सुरक्षाबलों के शिविर पर देर शाम को गोलीबारी की थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो जवान घायल हो गये थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा