हालात

जम्मू-कश्मीर के पुलवाला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई आतंकवादियों के छिपे होने की खबर

इससे पहले शुक्रवार को भी पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सीआरपीएफ की संयुक्त टीम, सेना की 50 राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू कश्मीर के एसओजी ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मारवाल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, "पुलवामा के मारवाल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों को करारा जवाब दे रहे हैं।"

इससे पहले शुक्रवार को भी पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सीआरपीएफ की संयुक्त टीम, सेना की 50 राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू कश्मीर के एसओजी ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई महीनों से सेना आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है। आतंकी या तो तलाश करके मार गिराए जा रहे हैं या फिर अपने छिपे हुए ठिकानों से निकल नहीं पा रहे हैं। हांलाकि इस बीच घाटी में गई जगहों पर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमले भी किए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!