हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, आत्मसमर्पण करने से किया था इंकार

जम्मू-कश्मीर के जिला शोपियां के कुटपोरा इलाके में जारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो आतंकियों के मरने की पुष्टि की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "कुटपोरा में मारे गए दोनों आतंकवादियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऑपरेशन जारी है।"

आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके का घेराव कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाबल आंतकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने हमला कर दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गए।

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो आतंकियों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये आतंकी हाल ही में शोपियां में जेके बैंक की कैश को लूट में शामिल थे। इन्होंने ही वैन से 60 लाख रूपये लूटे थे। अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया था। उनके परिजनों ने भी उन्हें समझाया परंतु उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस बीच इलाके में ऑपरेशन जारी है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स