
जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में जोरदार विस्फोट हुआ है। हालांकि, फुमियो किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी। मामले में पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
Published: undefined
इस घटना के बाद भाषण में अफरा तफरी मच गई। बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था। एक वीडियो न्यूज आउटलेट BNONews की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined