हालात

BJP की सहयोगी JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की शाह को चुनौती, ‘परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजी’

जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत को नहीं दर्शाता है। अमित शाह जी, अगर आप सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों की चिंता नहीं करते हैं तो आगे बढ़ें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। सीएए को लेकर जनता और विपक्षी पाटिर्यों के साथ बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी, जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मोदी सरकार पर सीएए को लेकर निशाना साधा है।

सीएए को लेकर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोध की परवाह नहीं करते हैं तो सीएए और एनआरसी लागू करने पर आगे बढ़ें। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत को नहीं दर्शाता है। अमित शाह जी, अगर आप सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों की चिंता नहीं करते हैं तो फिर आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं। आप कानून को उसी तरह लागू करें जैसे की आपने देश को इसकी क्रोनोलॉजी समझाई थी।”

गौरतलब है कि मंगलवार को लखनऊ में सीएए के समर्थन में बीजेपी की ओर से एक रैली आयोजित की गई थी। रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लखनऊ की धरती से यह घोषणा करता हूं कि जिसे सीएए का विरोध करना है करे, सीएए किसी भी कीमत पर अब वापस नहीं होगा। अमित शाह के इसी बयान पर प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी को चुनौती दी है। इससे पहले भी वह कई बार इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए