हालात

झारखंड: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में JJMP का शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत 2 नक्सली ढेर, पप्पू पर था 10 लाख का इनाम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए। पप्पू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए।

Published: undefined

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वाई एस रमेश ने बताया, ‘‘सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।’’

उन्होंने बताया कि लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू किया।

Published: undefined

पुलिस ने कहा, "जैसे ही माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा, उन्होंने उन पर निशाना साधते हुए गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों के कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में लोहरा और जेजेएमपी का एक अन्य सदस्य प्रभात गंझू मारा गया।"

इस बीच, खबरों के मुताबिक, समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.50 लाख से पार और वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट

  • ,
  • बंगालः ट्रिब्यूनल से क्लीन चिट मिलने पर लोग दे सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ममता ने किया स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • खेल: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका और लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी ने परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया, मतविभाजन में हारेगी सरकार', कांग्रेस का हमला