हालात

झारखंड: गिरिडीह में LPG सिलेंडर धमाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मकान जमींदोज

गिरिडीह में ग्रामीणों ने धमाके की जानकारी तिसरी थाना को दी। इसके बाद पुलिक की एक टीम मौके पर पहुंचे। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के खिरकिया मोड़ गांव एक घर में हुए एलपीजी सिलेंडर धमाके में एक परिवर के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना देर रात की है। सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया है। धमाके के बाद चारों लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका थर्रा उठा। धमाके के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने धमाके की जानकारी तिसरी थाना को दी। इसके बाद पुलिक की एक टीम मौके पर पहुंचे। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। तिसरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है', संजय राउत का बीजेपी पर हमला

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार