हालात

झारखंड: गुमला में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल, पिकअप वैन में सवार थे 40 यात्री

जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और तीन बार पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के गुमला जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव के लोग एक लड़की की शादी के लिए सांरगडीह नामक गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सारे लोग पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और तीन बार पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में दुल्हन की मां लुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकार कुंडो, सविता देवी और आलसु नगेशिया शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म

  • ,
  • 'चंदा चोरी' छुपाने के लिए राष्ट्रगीत का सहारा! BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा- ये 'झूठे' और 'नकली' राष्ट्रवादी हैं