हालात

झारखंड: चाईबासा में एक नक्सल कैंप तबाह, महिला कैडर समेत दो नक्सली मारे गए, हथियार भी बरामद

झारखंड पुलिस और पारा मिलिटरी फोर्सेज के संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया है। कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के चाईबासा जिले में कुचाई थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह पांच बजे से भीषण मुठभेड़ चल रही है। इसमें अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। झारखंड पुलिस और पारा मिलिटरी फोर्सेज के संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया है। कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके में एक करोड़ के इनामी अनल की अगुवाई में नक्सलियों का जमावड़ा है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। यह इलाका जोंगरे ट्राई जंक्शन के रूप में जाना जाता है। सुरक्षा बलों ने अहले सुबह इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा लेकर जवाबी कार्रवाई की। मारे गये दो नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है।

मुठभेड़ सुबह साढ़े दस बजे तक जारी थी। जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन और कोबरा बटालियन के लगभग 100 जवान ज्वाइंट ऑपरेशन में जुटे हैं। जहां मुठभेड़ हुई, वह इनामी माओवादी कमांडर अनल का इलाका है। सूचना के अनुसार वहां अमित मुंडा, सालुका कायम और अनल के दस्ते ने यहां कैंप बना रखा था।

इधर एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में शुक्रवार दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दे सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CJP ने भी किया आंदोलन का ऐलान

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा

  • ,
  • ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद, 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

  • ,
  • बिहार के मंदार हिल में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 6-7 अज्ञात युवकों पर दर्ज किया केस

  • ,
  • अमेरिका में ग्रीन कार्ड सिस्टम को बदलने के लिए लाया गया नया ब‍िल, भारतीय प्रोफेशनल्स पर होगा बड़ा असर