हालात

झारखंड विधानसभा चुनाव: मतदान के बीच नक्सलियों ने गुमला में पुल को धमाका कर उड़ाया

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। पहले चरण चुनाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराए जा रहे हैं। मतदान दोपहर तीन बजे तक होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी। इस बीच नक्सलियों ने धमाका किया है। मतदाताओं को डराने के मकसद से नक्सलियों ने गुमला में मतदान शुरू होने से ठीक पहले एक पुल उड़ा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चुनाव में हिस्सा ना लेने की अपनी धमकी को बेअसर होता देख गुमला नक्सलियों ने घाघरा-काठकोथवा राजमार्ग के बीच बना पुल उड़ा दिया।

इलाके में नक्सलियों ने इलाके के लोगों को मतदान में हिस्सा न लेने की धमकी दी थी। इससे पहले क्सलियों ने कुछ दिनों पहले चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। पहले चरण चुनाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराए जा रहे हैं।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर 37,83,055 मतदाता हैं। भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार भानू प्रताप शाही हैं। वोटिंग दोपहर तीन बजे तक होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई