
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जनता का आभार जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम झारखंड के लोगों को इंडिया गठबंधन में अपना विश्वास जताने और राज्य में एक जन-हितैषी, गरीब-समर्थक सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने झारखंड में एक घृणित, नफरत भरा अभियान चलाया, लेकिन लोगों ने सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट जनादेश के पक्ष में इसे पूरे दिल से खारिज कर दिया। महाराष्ट्र में नतीजे अप्रत्याशित रहे हैं और जमीनी रुझानों के अनुरूप नहीं हैं। हम अपने प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करेंगे और उचित कदम उठाएंगे। कर्नाटक और केरल के उपचुनाव नतीजे यह भी दिखाते हैं कि कांग्रेस को देश के विभिन्न हिस्सों में मजबूत समर्थन मिल रहा है, इसमें वे इलाके भी शामिल हैं, जहां हमारे विरोधी अपनी स्थिति मजबूत मानते हैं।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "हम देश भर के सभी लाखों कांग्रेस मतदाताओं और समर्थकों को हमें समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आने वाले समय में अपनी ताकत को मजबूत करते रहेंगे और अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। जय हिंद, जय कांग्रेस।"
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव परिणामों में बरहेट सीट बरकरार रखते हुए भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सोरेन को 95,612 जबकि हेम्ब्रम को 55,821 वोट मिले। सोरेन की जीत का अंतर इस बार बढ़ गया है। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 25,740 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है।
हालांकि, शर्मा ने कहा कि जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र का यही असल सार है।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड में पार्टी की हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी पांच सीट जीत ली हो। मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को देखा है, जिन्होंने इस चुनाव में अपना सब कुछ झोंक दिया था।’’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड की जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।
झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, "मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है (JMM 30, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, CPI(ML)(L)2)।
बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 29 सीटों पर आगे है (भाजपा 27, AJSUP 1, LJPRV 1)
गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी नतीजों पर कहा, "मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।"
झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 33 सीटों पर आगे है। बीजेपी 30, जेएमएम 27, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, AJSUP 1 और CPIMLL 1 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 30 सीटों पर आगे है। बीजेपी 26, जेएमएम 30, कांग्रेस 13, आरजेडी 5, AJSUP 2 और CPIMLL 2 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों के मुताबिक, झारखंड में इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए को 28 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।
झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे है। बीजेपी 25, जेएमएम 23, कांग्रेस 12, आरजेडी 4, AJSUP 2 और CPIMLL 2 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 24 सीटों पर आगे है। बीजेपी 21, जेएमएम 16, कांग्रेस 9, आरजेडी 4, AJSUP 3 और CPIMLL 3 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत रुझानों में एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं. इंडिया गठबंधन दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। झारखंड में 13 से 27 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी।
झारखंड में आज साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी।
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतगणना की तैयारियों पर कहा, "मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं। 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी।"
रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है, मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे और जो काम समय की कमी के कारण नहीं हो पाए, उन्हें भी पूरा करेंगे। हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाएंगे, वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना से पहले झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, "थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। हमने लोगों के लिए जो काम किए, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों का कर्ज माफ किया, सामान्य लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया। इन सारी चीजों पर लोगों ने मुहर लगाई है और यह नतीजों में दिखाई देगा। हमारी सरकार पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी और अगले 5 साल तक हम अपनी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे। INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"
झारखंड में आज साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। झाखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम और दूसरे फेज में 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। झारखंड में मुकाबला NDA (बीजेपी-एजेएसयू) और इंडिया ब्लॉक (जेएमएण, कांग्रेस) के बीच है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Nov 2024, 6:04 AM IST