हालात

झारखंड: JMM विधायक रामदास सोरेन ने राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ, चंपई सोरेन की ली जगह

हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और चार जुलाई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। घाटशिला के विधायक ने राज्य मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चंपई आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

चंपई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की ‘‘वर्तमान कार्यशैली और नीतियों’’ ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन (48) को जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दो फरवरी को चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और चार जुलाई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

चंपई ने 28 अगस्त को राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था