हालात

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी: गुमला में मुठभेड़ के दौरान JJJMP के तीन उग्रवादी ढेर, दो पर था 5-5 लाख का इनाम

मारे गए उग्रवादियों में दो सब-जोनल कमांडर शामिल हैं, जिन पर राज्य सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक एके-47 राइफल शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित केचकी के रोगरीटोली में सुरक्षाबलों और झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJJMP) के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं।

झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए उग्रवादियों में दो सब-जोनल कमांडर शामिल हैं, जिन पर राज्य सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक एके-47 राइफल शामिल है।

Published: undefined

गुमला के एसपी हारिश बिन जमां ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। साल 2025 में अब तक गुमला पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें एक ही ऑपरेशन में तीन उग्रवादी मारे गए हैं।

मारे गए उग्रवादियों की पहचान:

  • लालू लोहरा- लोहरदगा का रहने वाला यह उग्रवादी JJJMP का सब-जोनल कमांडर था। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान इसके पास से एके-47 बरामद की गई है।

  • छोटू उरांव- लातेहार जिले का निवासी छोटू उरांव भी सब-जोनल कमांडर था। इस पर भी ₹5 लाख का इनाम था।

  • सुजीत उरांव- यह उग्रवादी संगठन का कैडर सदस्य था और लोहरदगा का रहने वाला था।

Published: undefined

गौरतलब है कि गुमला एसपी हारिश बिन जमां के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने 2025 में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को मुठभेड़ों में मार गिराया है। यह ताजा सफलता राज्य सरकार और सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है।

Published: undefined