हालात

वीडियो: झारखंड में चोरी के शक में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या, ‘जय श्रीराम’, ‘जय हनुमान’ के नारे भी लगवाए

झरखंड के सरायकेला में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ युवक को डंडों से पीटती हुई नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में भीड़ उससे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने को कह रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी शासित राज्यों की में भीड़ का आतंक जारी है। झारखंड के सरायकेला के खरसावां में चोरी के शक में भीड़ ने 24 साल के मुस्लिम युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, तबरेज अंसारी नाम के युवक को कई घंटों तक पीटा गया। इस दौरान उससे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए। युवक को 18 जून को पुलिस के हवाले किया गया था। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। खबरों के मुताबिक, युवक को 22 जून को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ युवक को डंडों से पीटती हुई नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में भीड़ उससे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने को कह रही है। युवक की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, युवक पुणे में वेल्डिंग का काम करता था। वह ईद के मौके पर अपने गांव आया था।

मृतक युवक तबरेज के रिश्तेदार मकसूद आलाम ने कहा, “भीड़ ने तबरेज की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्हें चोरी का संदेह था, लेकिन यह एक सांप्रदायिक हमला था। उसे इसलिए पीटा गया, क्योंकि वह एक मुस्लिम युवक था। उन्होंने उसे बार-बार 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' का जाप कराया। मैं दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करता हूं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Jun 2019, 10:27 AM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत