हालात

झारखंड: गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समूहों में हिसंक झड़प के बाद अब कैसे हैं हालात? इलाके में पुलिस बल तैनात

गिरिडीह के घोरथंबा इलाके में होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के गिरिडीह जिले के घोरथंबा इलाके में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिसंक झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

गिरिडीह के घोरथंबा इलाके में होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया। इसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है', संजय राउत का बीजेपी पर हमला

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार