हालात

जेएनयू हिंसा: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गृह मंत्री अमित शाह की सहमति से खेला गया खूनी खेल

जेएनयू हिंसा पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि युवा प्रजातंत्र और संविधान पर हमले के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाई जाती है। जान लीजिए मोदी, ये आवाज दबने वाली नहीं है। सरकार की गुंडागर्दी नहीं चलने वाली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस क्रांफेंस करके कहा कि यह गृह मंत्री अमित शाह के मौन समर्थन के बिना नहीं हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा, “जेएनयू कैंपस में पहले एवीबीपी और बीजेपी के गुंडों को जाने दिया गया। इसके बाद कैंपस में खूनी खेल खेला गया।” रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “जेएनयू में जो कुछ भी हुआ वह कुलपति की सहमति से हुआ। गृह मंत्री अमति शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस जेएनयू कैंपस में छात्रों पर हमला होने दिया। तीन घंटें तक पुलिस कैंपस के बाहर खड़ी रही ताकि, गुंडे कैंपस में छात्रों और शिक्षकों को पीट सकें।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “देश भर के विश्वविद्यालयों में सरकार प्रायोजित हमले किए जा रहे हैं। यह सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज को दबना चाहती है। इस देश के नौजवानों को अमित शाह की जांच पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा मामले की एक सीटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए।”

सुरजेवाला ने आगे कहा, “मोदी और अमित शाह ने छात्रों पर दमन चक्र चलाकर 90 साल पहले नाजी शासन की याद दिला दी है। जिस तरह से छात्रों, छात्राओं और शिक्षकों पर हमला किया गया और जिस तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही, ये दिखाता है कि देश में प्रजातंत्र का शासन नहीं बचा है।" उन्होंने कहा, “युवा प्रजातंत्र और संविधान पर हमले के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाई जाती है। जान लीजिए मोदी, युवाओं की आवाज नहीं दबने वाली है। सरकार प्रायोजित आतंकवाद और गुंडागर्दी नहीं चलने वाली है।”

बता दें कि जेएनयू में कल शाम नकाबपोश बदमाशों ने लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर जानलेवा हमला किया। लाठी डंडों और लोहे की सरिया लेकर आए नकाबपोश गुंडों ने छात्रों को पीटा, गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर लड़कियों पर हमले किए और प्रोफेसर्स के साथ भी मारपीट की। इस हमले में कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए। घायलों को अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश के खिलाफ INDIA गठबंधन का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम आज, खड़गे के आवास पर जुटेंगे नेता

  • ,
  • ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय...', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने उनके 'खूबसूरत उपहार' को किया याद

  • ,
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि, शक्ति स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

  • ,
  • कोई बना रहा डोसा, कोई मंदिर में टेक रहा माथा... भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को साधने में लगे मध्यावधि चुनाव के उम्मीदवार

  • ,
  • दिल्ली में 1 नवंबर से वाहनों की एंट्री पर सख्ती, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट और किन पर लगेगा प्रतिबंध