हालात

US Election 2020: जो बिडेन होंगे अगले राष्ट्रपति, पेन्सिल्वेनिया में दर्ज की जीत, कमला हैरिस ने इतिहास रचा

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। सीएनएन की खबर के मुताबिक जो बिडेन ने 270 का जादुई आंकड़ा पार करते हुए 273 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं। वे जल्द ही अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया। अहम राज्य पेन्सिल्वेनिया में जीत दर्ज के करने के साथ ही डेमोक्रेट जो बिडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट का आंकड़ा पार कर लिया। सीएनएन, एबीसी, सीबीएस और अन्य अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने जो बिडेन की जीत का ऐलान करते हुए उन्हें अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति घोषित कर दिया।

इसके साथ ही मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की व्हाईट हाऊस से विदाई तय हो गई जो अभी तक सिर्फ 213 इलेक्टोरल वोट ही हासिल कर सके। उधर उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी चुनाव जीत लिया है।

जो बिडेन ने ट्वीट कर इस जीत के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा में बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि इस महान देश की अगुवाई के लिए मुझे आपने चुना है। उन्होंने आगे कहा कि आगे का काम काफी मुश्किल भरा है, लेकिन मेैं वादा करता हूं कि सभी अमरीकियों के राष्ट्रपति के तौर पर मैं काम करूंगा, भले ही आपने मुझे वोट दिया है या नहीं दिया है।

वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाने पर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी ट्वीट कर अमेरिका को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि, यह चुनाव जो बिडेन या मुझसे कहीं अधिक महत्वपूर्ण था। ये चुनाव अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की इच्छाशक्ति के लिए था। उन्होंने कहा कि हमें बहुत काम करना है और इसे मिलजुलकर करना होगा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत