हालात

बिहार में फिर एक पत्रकार की हत्या, सरेशाम अपराधियों ने चलाईं गोलियां

बिहार में एक बार फिर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हैं। ताजा घटना में मधुबनी जिले बीती रात एक पत्रकार प्रदीप मंडल (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदीप एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार के लिए काम करते थे। 

फोटो : सोशल मीडया
फोटो : सोशल मीडया 

बिहार में फिर एक मीडियाकर्मी को गेाली मार दी गई। ताजा मामला मधुबनी जिले के पंडौल थाने के हाटी निवासी प्रदीप मंडल का है, जिनपर रविवार रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई। इस हमले में प्रदीप मंडल गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

पंडौल थाना अध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप मंडल एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार में स्ट्रिंगर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने इसे पुरानी दुश्मनी का मामला बताया है।

आरजेडी ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आरजेडी विधायक सह प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा नमूना और कोई नहीं हो सकता। लोकतंत्र के प्रहरी अपराधियों के गोली के शिकार होंगे। लोकतंत्र कहीं न कहीं खतरे में दिखेगा। पत्रकार समाज के दर्पण हैं। इन्हें सुरक्षित रखना शासन की पहली प्राथमिकता है। शासन अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि बिहार में बीते कुछ सालों के दौरान कई मीडिया कर्मियों पर हमले किए गए हैं। इनमें सिवान के राजदेव रंजन सहित कुछ की हत्‍या तक कर दी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत