हालात

शुजात बुखारी हत्या मामले में संदिग्धों की तस्वीर पुलिस ने की जारी, लोगों से की पहचानने की अपील

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के मामले में संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल पर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से संदिग्धों को पहचानने की अपील की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या करने वाले संदिग्धों की तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में 'राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की हत्या के मामले में पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं।

संदिग्धों के हाथों में एक बोरा भी है, जिसमें उन लोगों ने कुछ छिपा रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी बोरे में संदिग्धों ने असलहे रखे थे। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे दोनों संदिग्धों ने मुंह ढक रखा है। तस्वीर जारी कर कश्मीर जोन पुलिस ने लोगों से संदिग्धों की पहचान करने में मदद की अपील की है।

बता दें कि गुरुवार यानी 14 जून को आतंकियों ने श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड स्थित प्रेस इंक्लेव इलाके में शुजात बुखारी के दफ्तर के बाहर नजदीक से गोली मारकर उनकी और उनके ड्राइवर की हत्या कर दी थी। वारदात में उनका सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jun 2018, 10:33 AM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार