हालात

जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारोंं की हुई पहचान, पाकिस्तान और लश्कर से जुड़े तार

श्रीनगर के प्रेस कॉलोनी में 14 जून को हुई वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारोंं की हुई पहचान

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी नावेद जाट ने दो स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की 14 जून को हत्या की थी। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि नावेद जाट एक पाकिस्तानी है, जो इस साल 6 फरवरी को श्रीनगर के एक अस्पताल से पुलिस हिरासत से भाग निकला था।

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, “इस हत्या में शामिल दो अन्य आतंकी दक्षिण कश्मीर इलाके के स्थानीय निवासी हैं।”

अंग्रेजी दैनिक ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक बुखारी की उनके प्रेस एन्क्लेव कार्यालय के बाहर आतंकियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे कार्यालय से निकलकर गाड़ी में बैठ रहे थे। उनके दो सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में मारे गए थे।

पुलिस ने इससे पहले एक स्थानीय नागरिक को गिरफ्तार किया था, जो बुखारी के गार्ड की पिस्तौल और पत्रकार शुजात बुखारी के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। सूत्रों का कहना है, “वह नशे का आदी मालूम पड़ रहा है। वह अभी भी हमारी हिरासत में हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि वह बुखारी की हत्या की आतंकी साजिश का हिस्सा है।”

पुलिस ने एक ब्लॉगर की भी पहचान की है, जिसने बुखारी के खिलाफ द्वेषपूर्ण पोस्ट डाले थे। पुलिस सूत्रों का कहना है, “वह एक कश्मीरी आतंकी है और फिलहाल पाकिस्तान में है, जहां से वह ब्लॉग चला रहा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार