हालात

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को CID ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनसे सात घंटे पूछताछ और कई जगह छापेमारी हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच JPSC परीक्षा में कथित धांधली के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। खांग्याते पर JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए पहले से ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को चुनने का आरोप है। प्रदर्शनकारी छात्र लंबे समय से TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

एल. खांग्याते की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब JPSC को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इससे एक दिन पहले ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया था। इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल. खांग्याते ने भी JPSC चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह कदम उस समय उठाया था, जब CID ने JPSC परीक्षा में कथित धांधली के मामले में छापेमारी की थी।

7 घंटे तक चली पूछताछ, चौथी बार CID के सामने हुए पेश

CID ने सोमवार को एल. खांग्याते से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ JPSC की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में हुई। इसी दौरान CID ने राज्यभर में 18 जगहों पर छापेमारी भी की।

एक अधिकारी के मुताबिक, एल. खांग्याते सुबह करीब 11 बजे CID अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद शाम लगभग 6 बजे वह एजेंसी के कार्यालय से बाहर निकले। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में यह खांग्याते से पूछताछ का चौथा दौर था। इसके बाद मामले में CID की कार्रवाई आगे बढ़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को चुनने का आरोप

एल. खांग्याते पर JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए ऐसी कंपनी को चुनने का आरोप है, जिसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। यह कंपनी TDPL है। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि TDPL द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए।

एल. खांग्याते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। JPSC परीक्षा में कथित धांधली की जांच के बीच पहले उनके इस्तीफे और अब गिरफ्तारी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वहीं, छात्रों का विरोध प्रदर्शन और उनकी परीक्षा रद्द करने की मांग भी जारी है।

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे