हालात

रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो मामले में फेसबुक-गूगल की याचिकाओं पर सुनवाई से जज ने खुद को किया अलग

दिल्ली हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने गूगल, फेसबुक और ट्विटर की उन याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिनमें बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो लिंक को वैश्विक स्तर पर हटाने या ब्लॉक करने के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती दी गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने बुधवार को गूगल और सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक और ट्विटर की उन याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिनमें योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो लिंक को वैश्विक स्तर पर हटाने या ब्लॉक करने के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस विपिन सांघी ने खुद को बेंच से अलग कर लिया।

इस पीठ में न्यायमूर्ति जसमीत सिंह भी शामिल थे। पीठ ने मामले को 21 मार्च को न्यायमूर्ति सांघी को छोड़कर एक अन्य पीठ के समक्ष आगे की सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।

इससे पहले नवंबर 2019 में, दिल्ली उच्च न्यायालय की एकल-न्यायाधीश पीठ ने फेसबुक को योग गुरु रामदेव के खिलाफ मानहानि के आरोपों वाले वीडियो के लिंक को वैश्विक रूप से हटाने, ब्लॉक या अक्षम करने का निर्देश दिया था। अदालत का यह आदेश रामदेव की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर के खिलाफ एक किताब से संबंधित सामग्री पेश करने पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

अदालत ने यह निर्देश तब जारी किया था, जब आईटी दिग्गजों ने कहा था कि जहां तक भारत में पहुंच का संबंध है, उन्हें यूआरएल को निष्क्रिय या ब्लॉक करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे वैश्विक स्तर पर अपमानजनक सामग्री को हटाने/निष्क्रिय/ब्लॉक करने के खिलाफ हैं।

बता दें कि कथित मानहानिकारक वीडियो में योग गुरु बाबा रामदेव पर लिखी गई एक किताब के अंश शामिल थे, जिन्हें उच्च न्यायालय ने हटाने का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई में फेसबुक के वकील ने अदालत से रामदेव को अपील लंबित रहने तक उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने से रोकने का अनुरोध किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलर्ट मोड में प्रशासन

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की