हालात

दिवाली से ठीक पहले जनता को लगा महंगाई का झटका, फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, जानें कीमतों में कितना हुआ इजाफा?

देश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। दिवाली से पहले अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिवाली से ठीक पहले देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। प्रति लीटर दीध की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अमूल ने फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 63 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। देश में पहले से ही लोग महंगाई से परेशान हैं। अब दूध के दाम बढ़ने से लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।

अमूल डेयरी के प्रबंध-निदेशक आरएस सोढ़ी के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। अमूल के अनुसार, मौजूदा इजाफे की वजह फैट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होना है।

बताया जा रहा है कि अमूल ने अचानक दूध की कीमतों में इजाफा किया है। खबरों के मुताबिक, सबह ग्राहकों को दूध बढ़ी हुई कीमतों पर मिली है। इससे पहले अगस्त के महीने में अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था। उस समय अमूल ने कीमतों के बढ़ाने के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा