हालात

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस की गिरफ्त से हत्यारें अब भी बाहर, शाहजंहापुर में दिखे आरोपी, ईनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के दो आरोपियों पर ढाई-ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। बता दें कि तीन दिन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कमलेश तिवारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने अब ईनाम घोषित किया है। यूपी पुलिस की ओर से सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपी मुइनुद्दीन और अशफाक पर ढाई लाख के ईनाम की घोषणा की गई है। बता दें कमलेश तिवारी की हत्याडकांड में शामिल दो आरोपियों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस हत्याकांड में शामिल 3 संदिग्धों को गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया था और तीनों को अब यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मीडियो रिपोर्ट को मानें तो हत्यारे शाहजहांपुर में दिखाई दिए हैं। जिसके बाद एसटीएफ ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए हैं।

वहीं रविवार को सीएम योगी से पीड़ित परिवार की मुलाकात हुई थी। पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से न्याय की मांग की। दूसरी ओर कमलेश तिवारी की मां ने सीएम योगी से मुलाकात के बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस के दबाव में उनके परिवार ने सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात की है। उन्होंने यह भी कहा था कि इंसाफ नहीं मिला तो उनका परिवार तलवार उठाएगा।

इसे भी पढ़ें: कमलेश तिवारी की मां का बड़ा बयान, कहा- पुलिस के दबाव में सीएम योगी से मिले, इंसाफ नहीं मिला तो उठाएंगे तलवार

बता दें कि बीते 18 अक्टूबर को ही हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनऊ में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गुजरात के सूरत से तीन और उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़