हालात

कानपुर: फायरिंग कर 8 पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाला खूंखार अपराधी विकास दुबे कौन है? उस पर दर्ज हैं 60 FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देर रात कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना ने योगी सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। कौन है विकास दुबे, आइए जानते है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

योगी के राज में अपराध चरम पर है आए दिन हत्या-लूट-बलात्कार की घटनाएं हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देर रात कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना ने योगी सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। कौन है विकास दुबे, आइए जानते है।

कौन है विकास दुबे

कुख्यात अपराधी विकास दुबे बिठूर के शिवली थाना क्षेत्र के बिकरु गांव का रहने वाला है। उसने अपने घर को किले की तरह बना रखा है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। संतोष शुक्ला 2001 राजनाथ सिंह के सरकार में मंत्री थे। इनकी हत्या थाने में घुसकर की गई थी। इसके अलावा साल 2000 में कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी नाम शामिल था। कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र में ही साल 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रह कर साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा साल 2004 में हुई केबल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आरोपी है।खबरों के मुताबिक, कुख्यात हिस्ट्रीशटर विकास दुबे के खिलाफ 60 मुकदमे दर्ज हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत