
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह समारोह लोक भवन में आयोजित होगा, जहां देशभर से आने वाले वीआईपी और गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार कर्नाटक में 30 मई को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए थे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में शाम 4.05 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह ज्ञात नहीं है कि बुधवार को कितने मंत्री शपथ लेंगे। आठ बार के विधायक शिवकुमार निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बाद अब राज्य में शासन की बागडोर संभालेंगे।
Published: undefined
सिद्धरमैया ने पिछले सप्ताह कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने का रास्ता साफ हो गया।
खबरों के मुताबिक, राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना के कारण बेंगलुरु में व्यस्त समय के दौरान यातायात अवरूद्ध होने की आशंका को लेकर शपथ ग्रहण समारोह सादे तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह पहले विधान सौध की भव्य सीढ़ियों पर विशाल जनसमूह की उपस्थिति में आयोजित करने की योजना थी।
Published: undefined
खबरों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ केंद्रीय नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और आमंत्रित मेहमानों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। इस बीच, मंगलवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान, शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच मंत्रिपरिषद की संरचना को लेकर गहन बातचीत जारी रही। खड़गे और राहुल गांधी भी बैठकों में शामिल हुए।
Published: undefined
लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं। विधानसभा सौध और लोक भवन परिसर के आसपास कांग्रेस के झंडे तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शिवकुमार, वेणुगोपाल, सुरजेवाला और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य नेताओं की तस्वीरों वाले बैनर लगाए गए हैं।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने संवादताओं को बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। केवल आमंत्रित किये गए व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा।’’
लोक भवन के आसपास भारी यातायात को देखते हुए, विधान सौध, विकास सौध और बहुमंजिला सरकारी कार्यालय भवन में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 3 जून को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined