हालात

कर्नाटक चुनाव: BJP को लगा एक और झटका, MLC एच विश्वनाथ ने कांग्रेस में शामिल होने का किया ऐलान

बीजेपी एमएलसी एच विश्वनाथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। एच विश्वनाथ ने कहा कि आज मैं कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक कारण हैं। यही वजह है कि मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में भगदड़ जारी है। एक और बीजेपी नेता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी एमएलसी एच विश्वनाथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। एमएलसी एच विश्वनाथ ने कहा कि आज मैं कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक कारण हैं। यही वजह है कि मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने टिकट से वंचित कर दिया था, इसलिए वे सोमवार को बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जैसे ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, वैसे ही पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई। एक पूर्व डिप्टी सीएम समेत कर्नाटक बीजेपी के तीन विधायकों ने पार्टी से किनारा कर लिया है। टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवाडी ने और विधायक एमपी कुमारस्वामी ने पार्टी छोड़ दी थी।

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं। अब तक कई बड़े नेता बीजेपी छोड़ चुके हैं। लगातार मिल रहे  झटकों से बीजेपी हिल गई है और आलाकमान और राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!