हालात

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में राहुल का रोड-शो, वीडियो जारी कर पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना बयान

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रोड-शो करने से पहले राहुल गांधी ने तेल के कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी के पुराने बयानों वाला एक वीडियो भी जारी किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कोलार में रोड-शो करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कर्नाटक में चुनावी दौरे के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कोलार में रोड-शो किया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रोड-शो करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि साल 2014 से अब तक बीजेपी ने पेट्रोल, डीजल और गैस पर 10 लाख करोड़ टैक्स वसूले गए हैं। इसके बावजूद आम जनता को तेल के कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह वीडियो मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़े तेल कीमतों की सच्चाई को दर्शाता है।” इस वीडियो में बताया गया है कि दुनिया में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, लेकिन देश में दाम में कमी नहीं आई है।

वीडियों के माध्यम से राहुल गांधी ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि 2014 से पहले उन्होंने कहा था कि सरकार की विफलताओं की वजह से लगातार तेलों के दाम बढ़ रहे हैं।

कोलार के बाद राहुल गांधी बेंगलुरु ग्रामीण जिलों का दौरा करेंगे। बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे बेंगलुरु ग्रामीण जिले में होसाकोटे डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में नुक्कड़ सभा भी करेंगे।

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं। चुनाव एक ही चरण में होगा और 15 मई को मतगणना होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 May 2018, 2:00 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?