
कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बुधवार को पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व सीएम सिद्धारमैया की मौजूदगी में राज्यपाल वजुभाई वाला ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार में जेडीएस के 9 और कांग्रेस के 14 विधायकों के साथ ही मायावती की पार्टी बीएसपी और केपीजेपी के एकमात्र विधायकों को भी कुमारस्वामी कैबिनेट में जगह दी गई है। कैबिनेट में सीएम कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना को भी जगह मिली है। कांग्रेस की ओर से शपथ लेने वाले विधायकों में डीके शिवकुमार, केजे जॉर्ज, शिवकुमार रेड्डी और प्रियांक खड़गे शामिल हैं।
कैबिनेट विस्तार में राज्य के जातिय समीकरण का ध्यान रखा गया है। शपथ लेने वाले 25 मंत्रियों में वोक्कालिगा समुदाय के 10 विधायक हैं, जबकि लिंगायत समुदाय से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय और एसी-एसटी से 3-3 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार की कैबिनेट की सबसे खास बात ये है कि इसमें बीएसपी के एकमात्र विधायक एन महेश को भी जगह दी गयी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बीएसपी का कोई विधायक यूपी के बाहर किसी राज्य में मंत्री का दर्जा पाएगा।
कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलायी है। बैठक शाम साढ़े 4 बजे बुलायी गई है, जिसके बाद 5 बजे कुमारस्वामी प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से बात करेंगे।
कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है। इस विस्तार में मंत्रिमंडल में 25 मंत्रियों को जगह दी गयी है। कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 14, जेडीएस के 9 विधायकों के साथ ही बीएसपी और केपीजेपी के एक-एक विधायकों को भी शामिल किया गया है।
कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस की जयमाला को भी कुमारस्वामी मंत्रीमंडल में जगह दी गयी है। कांग्रेस विधायक जयमाला, एचडी कुमारस्वामी सरकार की एकमात्र महिला मंत्री होंगी।
वहीं मंत्रीमंडल में कर्नाटक प्रज्ञावंता जनता पार्टी के एकमात्र विधायक आर शंकर को भी मंत्रिमंडल मे जगह दी गयी है। आर शंकर रनबेन्नूर से विधायक हैं।
कुमारस्वामी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस कोटे से पुट्टरंगा शेट्टी, आरबी पाटिल, वेंकटरमनप्पा, शिवानंद एस पाटिल, बीजेड जमीर अहमद खान और यूटी क़दीर ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो रहा है। इस विस्तार की खास बात ये है कि मायावती की पार्टी बीएसपी के विधायक एन महेश को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि बीएसपी के एकमात्र विधायक को भी कुमारस्वामी सरकार में जगह मिल सकती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बीएसपी का कोई विधायक उत्तर प्रदेश के बाहर किसी राज्य की सरकार में मंत्री बना है।
कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो रहा है। राजधानी बेंगलुरू स्थित राजभवन में आयेजित एक समारोह में कांग्रेस के डी के शिवकुमार, आर वी देशपांडे, के जे जॉर्ज, प्रियंक खड़गे, रमेश जरकीहोली, नागसंद्रा हनुमंथ शिवशंकर रेड्डी और कृष्ण बायरे गौड़ा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार शुरू हो गया है। राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल वसुभाई वाला मंत्रियों की शपथ दिला रहे हैं। जेडीएस कोटे से एसआर श्रीनिवास, मल्लपा चन्नावीरप्पा मानागुली, वेंकटराव नादगौड़ा, डीसी थमन्ना, जीटी देवगौड़ा, बंदीप कशमपुर और एचआर रेवन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली।
कर्नाटक के बेंग्लुरू में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार भी कुमारास्वामी कैबिनेट में मंत्री बनाए गये हैं। डीके शिवकुमार ने सीएम कुमारास्वामी और डिप्टी सीएम जी परमेश्वर की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली।
कर्नाटक राजभव में थोड़ी ही देर में कुमारास्वामी कैबिनेट का विस्तार होगा। राजभवन में कांग्रेस और जेडीएस के विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
कर्नाटक की नवगठित कांग्रेस-जेडीएस सरकार का आज पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस विस्तार में कांग्रेस के 16 और जेडीएस के 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। थोड़ी ही देर में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार बनने के बाद 23 मई को जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारास्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस दिन उनके साथ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तय किया गया था कि 25 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
जेडीएस के जीटी देवगौड़ा, एचडी रवन्ना, सारा हमेश, वेंकटराव नदागौड़ा और एन महेश समेत 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
कांग्रेस के डीके शिवकुमार, केजी जॉर्ज और प्रियांक खड़गे के अलावा राजशेखर पाटिल, आरवी देशपांडे, केबी गौड़ा, रमेश जाराकिहोली, शिवानंद पाटिल, यूटी खाडर, जमीर अहमद, वेंकटारमप्पा, पुत्तरंगा शेट्टी, जयमाला और तुकाराम मंत्री बन सकते हैं।
कर्नाटक कैबिनेट का आज विस्तार होना है। कांग्रेस के डीके शिवकुमार, केजी जॉर्ज और प्रियांक खड़गे मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कर्नाटक की कुमारास्वामी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 16 से 17 और जेडीएस के 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल के पहले चरण के विस्तार से पहले मीडिया से बात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीएस के 8 से 9 विधायकों को शामिल किया जाएगा। वहीं 2 से 3 स्थान खाली रहेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Jun 2018, 9:05 AM IST