
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी को ‘गैंगस्टरों’ द्वारा चलाया जा रहा है।
Published: undefined
केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र को घेरा। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर निकाल दिया, जिन्होंने चर्चा के दौरान केजरीवाल पर हमला बोला। गुप्ता को निष्कासित किए जाने के बाद बीजेपी के बाकी विधायक भी सदन से बाहर चले गए।
Published: undefined
‘अपराध के बढ़ते मामले और कानून व्यवस्था की स्थिति’ पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘रोजाना खुलेआम गोलीबारी हो रही है। ऐसा लगता है कि दिल्ली को गिरोह चला रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी जबरन वसूली के कॉल के डर में रहते हैं, जिसके बाद उनकी दुकानों या शोरूम पर हिंसक हमले होते हैं।’’ केजरीवाल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए, जो कथित तौर पर दिल्ली और उसके बाहर जबरन वसूली का धंधा संचालित कर रहा है।
Published: undefined
उन्होंने केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए पूछा, ‘‘लॉरेंस बिश्नोई कौन है और क्या उसे बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है? अन्यथा, वह कैसे ये जबरन वसूली गिरोह चला रहा है?’’
आप नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपनी जिम्मेदारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा दिल्ली के निवासियों का अधिकारियों पर से भरोसा उठ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह को जाग जाना चाहिए, अन्यथा दिल्ली के लोगों के पास सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए कोई नहीं बचेगा।’’
Published: undefined
दिल्ली विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल के आखिरी सत्र के पहले दिन शुक्रवार को केजरीवाल ने संबोधित किया।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined