हालात

केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 1 अप्रैल तक ED कस्टडी में भेजा, दिल्ली CM बोले- मेरे साथ राजनीतिक साजिश हुई

इससे पहले कोर्ट जाते समय सीएम केजरीवाल ने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को 'राजनीतिक साजिश' करार दिया और कहा कि जनता इसका उचित जवाब देगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की टीम गुरुवार दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची थी। जहां ईडी और केजरीवाल दोनों की तरफ से जोरदार दलीलें दी गईं। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केजरीवाल की ईडी रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ा दी। उनकी ईडी हिरासत आज समाप्त हो रही है।

इससे पहले कोर्ट जाते समय सीएम केजरीवाल ने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को 'राजनीतिक साजिश' करार दिया और कहा कि जनता इसका उचित जवाब देगी।

जब सीएम केजरीवाल को अदालत में लाया जा रहा था, तो उनसे उपराज्यपाल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि "सरकारें जेल से नहीं चलाई जा सकतीं", इस पर उन्होंने कहा, "यह एक राजनीतिक साजिश है और जनता इसका जवाब देगी।"

सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और आप के अन्य शीर्ष नेता भी अदालत में मौजूद रहे।

इससे पहले आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि ईडी की हिरासत में सीएम केजरीवाल गुरुवार को कथित शराब नीति घोटाले में बड़े खुलासे करेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा